LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Maha Kumbh 2025: गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज के संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी सहित ये संत रहे मौजूद

Maha Kumbh 2025: गृह मंत्री अमित शाह अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे हैं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई है।

Amit Shah
Amit Shah took a dip in the Sangam of Prayagra- फोटो : social media

Maha Kumbh 2025:  गृह मंत्री अमित शाह आज, 27 जनवरी, प्रयागराज पहुंचे और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद थे। संगम स्नान के बाद अमित शाह जूना अखाड़े में साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। शाह इस महाकुंभ में लगभग 5 घंटे बिताएंगे।

Diarch GO

सीएम योगी ने किया स्वागत

गृह मंत्री अमित शाह का विमान सुबह 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

‘संगम स्नान को लेकर उत्साहित हूं’

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। यह आयोजन हमारे सनातन जीवन-दर्शन की समरसता को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतों का आशीर्वाद लेने को उत्साहित हूं।”

16 दिन में 13 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महाकुंभ 2025 के प्रारंभिक 16 दिनों में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। मकर संक्रांति के अवसर पर 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु, संत और कल्पवासी अमृत स्नान में शामिल हुए। इस महाकुंभ की एक विशेषता यह भी रही कि पहली बार चारों पीठों के शंकराचार्य इस आयोजन में उपस्थित हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।