LATEST NEWS

  • Bihar Plans Intermediate Education for Madhyama Pass Students
  • Bihar Education Department: बिहार में मध्यमा पास छात्रों के लिए खुशखबरी, अब इंटर तक पढ़ाई का मिलेगा मौका

  • Bihar EV Policy 2026
  • Bihar EV Policy 2026: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! 45 मिनट में चार्ज होगी कार, पटना समेत

  • Patna NEET Scam
  • Bihar NEET Scam: री-नीट धांधली का पटना कनेक्शन, एक गांव के दो रविशंकर, एक जेल में बंद, दूसरा

  • Bihar Universities Turn to AI for Exams Paper
  • Bihar Education News: अब कंप्यूटर बनाएगा प्रश्नपत्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जांचेगा कॉपियां, इस काम में भी होगा इस्तेमाल,

  •  Nawada Durga Puja
  • Nawada Durga Puja: मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, रंगीन रोशनी और

महाकुंभ मेले के समापन के बाद संगम के पवित्र जल की विदेशों से भी आने लगी डिमांड, इस देश को पहली खेप

प्रयागराज महाकुंभ मेले के समापन बाद योगी सरकार ने सूबे के सभी 75 जिलों में संगम का जल पहुंचाया.अब विदेशों से भी इसकी मांग आ रही है.महिला स्व-सहायता समूह 50000 से अधिक बोतलें पैक कर चुके हैं. जर्मनी को पहली खेप भेजी गई है.

महाकुंभ मेले के समापन के बाद संगम के पवित्र जल की विदेशों से
महाकुंभ मेले के समापन संगम के पवित्र जल की विदेशों में भी आने लगी डिमांड- फोटो : Reporter

N4N डेस्क: प्रयागराज महाकुंभ के समापन के बाद भी त्रिवेणी संगम के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए योगी सरकार ने अग्निशमन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी पवित्र जल पहुंचाया. अब इसी त्रिवेणी के जल की मांग विदेशों से भी आनी शुरू हो गई है.इसकी पहली खेप प्रयागराज से जर्मनी भेजी गई है.दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महाप्रसाद के रूप में पहुंचाने का निर्णय लिया था. लेकिन अब देश के बाहर भी यही पवित्र गंगा जल भेजने की मांग आई है, जिसकी पहली खेप भी प्रयागराज से भेज दी गई है. प्रयागराज के एनआरएलएम उपायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की तरफ से त्रिवेणी के गंगा जल की आपूर्ति की जा रही है.

जर्मनी भेजी गईं 1000 बोतलें

प्रयागराज से कांच की 1000 बोतल में त्रिवेणी का पवित्र गंगा जल जर्मनी भेजा गया है. श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के माध्यम से यह जल विदेश भेजा गया है. बताया गया है कि जर्मनी से जो श्रद्धालु किसी कारण वश महाकुम्भ नहीं पहुंच सके उनके लिए यह त्रिवेणी का जल भेजा गया है.

50 हजार से ज्यादा बोतलें हुईं पैक

प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के समय ही जिले में बड़े स्तर त्रिवेणी के गंगा जल की पैकेजिंग की शुरुआत महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से हो गई थी. जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की प्रभारी बताती हैं कि महाकुम्भ के आयोजन के बाद अब तक 50 हजार से अधिक बोतल में पैक किया हुआ गंगा जल स्वयं सहायता समूह की उनकी महिलाओं द्वारा भेजा चुका है.हाल ही में उन्होंने नागपुर के शिव शंभू ग्रुप सोसायटी को 50 हजार बोतल त्रिवेणी का जल भेजा है. 500 एम एल की बोतल में यह गंगा जल भेजा गया है, जबकि जर्मनी जो गंगा जल भेजा गया था वह 250 एमएल की बोतल में था.

टैंकरों में भरकर असम भेजा गंगाजल

NSIT
Nsmch

यूपी के सभी 75 जिलों में अग्निशमन विभाग की तरफ से त्रिवेणी का पावन जल पहले ही पहुंचाया जा चुका है. यह सिलसिला अभी संपन्न चल ही रहा था कि नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी संगम पहुंचे थे. सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया गया था.