LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Mahakumbh 2025: कई जनपदों के 95 निराश्रित वृद्धजनों ने संगम में किया स्नान

Mahakumbh 2025: कई जनपदों के 95 निराश्रित वृद्धजनों ने संगम

लखनऊ: प्रदेश की डबल इंजन की सरकार निराश्रित वरिष्ठजनों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर लगातार कार्य कर रही है. इसी क्रम में समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण के निर्देश पर मंगलवार को देवरिया, बहराइच, अमरोहा और बिजनौर जनपद के वृद्धाश्रम में निवास करने वाले 95 वरिष्ठजनों को महाकुंभ में स्नान करवाया गया है. सभी वरिष्ठजनों को उनके जनपदों से विभागीय अधिकारी बस द्वारा कुम्भ क्षेत्र में बने समाज कल्याण के अस्थायी आश्रम तक लेकर आये हैं. 


समाज कल्याण विभाग द्वारा कुंभ क्षेत्र में पहली बार कैंप स्थापित किया गया है। कैंप में वरिष्ठजनों के लिए 100 बेड की क्षमता का एक आश्रम भी तैयार किया गया है। इस आश्रम में वरिष्ठजनों को निःशुल्क भोजन, आवागमन और रुकने की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की जा रही है। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप में डॉक्टर भी तैनात किए गए हैं। 

Diarch GO


आश्रम में रुकने वाले वरिष्ठजनों की सुबह योग और ध्यान के साथ होती है। उसके बाद सायं को भजन कीर्तन के कार्यक्रम में वरिष्ठजन हिस्सा लेते हैं। समाज कल्याण विभाग के कैंप में सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिलती है।