LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Jhansi lawyer Murder Case: वकील ने केस में अच्छे से पैरवी नहीं की तो दुराचार के आरोपी ने कर दी हत्या, वकील हत्याकांड के खुलासे से हड़कंप

Jhansi lawyer Murder Case: वकील ने केस में अच्छे से पैरवी नह

झांसी: गुरसराय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और पूर्व अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (ADGC) भान प्रकाश सिरवारिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या का आरोपी उनका पड़ोसी सचिन वर्मा निकला, जो रेप केस में नामजद था। सजा होने के डर और वकालत से असंतोष के चलते उसने 5 अगस्त को वकील की गला घोंटकर हत्या कर दी।

कैसे हुआ खुलासा

5 अगस्त की सुबह भान प्रकाश मॉर्निंग वॉक से लौटे थे। कुछ देर बाद उनका शव घर के अंदर मिला, हाथ-पांव रस्सी से बंधे थे और दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआत में मामला सामान्य मौत का लगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि घटना से दो दिन पहले भान प्रकाश और सचिन में झगड़ा हुआ था।

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने 8 अगस्त को सब्जी मंडी के पास से फरार आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। सचिन पर 2021 में नाबालिग लड़की से रेप का केस दर्ज था, जिसमें भान प्रकाश उसकी पैरवी कर रहे थे। सचिन का आरोप है कि फीस लेने के बावजूद वकील ने केस की सही पैरवी नहीं की, जिससे उसे दो बार जेल जाना पड़ा और 19 सितंबर को फैसले में सजा होने की संभावना थी।

आरोपी का कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में सचिन ने कहा— "वकील साहब हमारे केस की पैरवी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने सही तरीके से केस नहीं लड़ा। मैं उस लड़की से शादी करना चाहता था जिससे मेरा अफेयर था, लेकिन उसी के केस में मुझे सजा होने वाली थी। गुस्से में मैंने उनका गला घोंट दिया।"

NSIT
Nsmch

प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ मामला

2021 में सचिन का 17 साल की नाबालिग से अफेयर था। लड़की के परिजन शादी के खिलाफ थे, जिसके चलते वह उसे घर से भगा ले गया। लड़की की बहन की शिकायत पर पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार किया और रेप की धारा लगाकर जेल भेज दिया। जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया, लेकिन केस की पैरवी में देरी और वारंट जारी होने के कारण उसे दोबारा जेल जाना पड़ा।

कर्ज और बाइक गिरवी

सचिन ने बताया कि भान प्रकाश ब्याज पर पैसा भी देते थे। सचिन ने उनसे उधार लिया था, जिससे 60 हजार रुपये का कर्ज हो गया। भान प्रकाश ने उसकी अपाचे बाइक गिरवी रख ली थी। दुराचार केस में 19 सितंबर को फैसला आने वाला था और सजा का डर उसे खा रहा था। इसी डर और गुस्से में उसने हत्या की योजना बनाई।

हत्या की वारदात

5 अगस्त की सुबह सचिन अपने घर की छत से भान प्रकाश के घर में घुसा। उस समय घर में वकील की पत्नी मौजूद थी। सचिन ने मौका पाकर भान प्रकाश का गला दबाया और छत के रास्ते भाग निकला।