LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP weather: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP weather: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। रविवार से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ में मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।


गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस बनी हुई थी। रात में भी तापमान से राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन अब बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 3 दिनों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी और कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Diarch GO


इन जिलों में बरसात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और एटा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी तेज बारिश हो सकती है।


क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण भारत से गुजरे निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने और पाकिस्तान-पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने से मानसून उत्तर दिशा में खिसक आया है। इसके कारण प्रदेश में मानसून का प्रवाह और मजबूत हो गया है।

NSIT
Nsmch


31 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। खासकर 1 सितंबर को पश्चिमी और मध्य यूपी के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।