LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

UP NEWS: लखनऊ में इंस्पेक्टर की गुंडई का वीडियो वायरल, पहले जड़े थप्पड़ फिर कर्नल पर चढ़ाई कार

UP NEWS: लखनऊ में इंस्पेक्टर की गुंडई का वीडियो वायरल, पहले

लखनऊ: लखनऊ की एक व्यस्त सड़क पर पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। एक पुलिस इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद सेना के एक कर्नल से बीच सड़क पर मारपीट कर दी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गलत दिशा में चला रहा था गाड़ी, फिर सेना के अफसर को मारा थप्पड़

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर अपनी कार को गलत दिशा में चला रहा था। जब सामने से आ रही एक गाड़ी में बैठे शख्स ने इस पर आपत्ति जताई, तो पुलिस अफसर गाड़ी से उतरा और उसे थप्पड़ मार दिया। यही नहीं, उसने अपनी कार उस गाड़ी पर चढ़ा दी जिसमें सेना के अफसर, उनकी पत्नी और बेटी बैठे थे।

सेना के अफसर कर्नल आनंद प्रकाश सुमन ने दर्ज कराया केस

जिस शख्स के साथ यह घटना हुई, वह कोई आम नागरिक नहीं बल्कि सेना में कर्नल हैं। उनका नाम है कर्नल आनंद प्रकाश सुमन, जो इस वक्त एनसीसी निदेशालय, पटना में तैनात हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

कर्नल का आरोप: पैर पर चढ़ा दी गाड़ी, गालियां दी और मारपीट की

कर्नल सुमन का कहना है कि उन्होंने केवल इतना कहा था कि दारोगा गलत दिशा में गाड़ी क्यों चला रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर भड़क गया, गालियां देने लगा और जब उन्होंने कार की खिड़की नीचे की तो इंस्पेक्टर ने थप्पड़ मार दिया। जब कर्नल अपनी कार से बाहर निकले, तो आरोपी ने जानबूझकर अपनी गाड़ी से उन्हें कुचलने की कोशिश की और उनके बाएं पैर पर गाड़ी चढ़ा दी, फिर मौके से भाग गया।

NSIT
Nsmch

आरोपी इंस्पेक्टर की पहचान, अब तक फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी का नाम विनय कुमार सरोज है, जो इस वक्त फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है।

पुलिस की कार्रवाई: CCTV फुटेज के आधार पर जांच

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। अगर इंस्पेक्टर दोषी पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस खुद कानून तोड़े और बदसलूकी करे, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा।