LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

UP road accident: यूपी में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर में 9 की मौत

UP road accident: यूपी के पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए, पुलिस जांच में जुटी है।

UP road accident
यूपी हाईवे पर मौत का मंजर- फोटो : social media

UP road accident:  यूपी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार (18 मई 2026) को सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिसैया के पास तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भयानक था कि टाटा मैजिक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले प्राथमिक इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक में करीब 12 लोग सवार थे। सभी लोग लखीमपुर से ईसानगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वाहन की सीधी भिड़ंत हो गई।टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

Diarch GO

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

स्थानीय लोगों की मदद से मैजिक में फंसे लोगों और शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को सीएचसी खमरिया भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया। कुछ समय तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा, जिसे बाद में खुलवाया गया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे की वजह की जांच में जुटी हुई है।