LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

बिहार के अपराधी का यूपी पुलिस ने किया हाफ इनकाउंटर, 25 हजार का था इनाम

up police ने बिहार के बड़े अपराधी का हाफ इनकाउंटर किया है। इस दौरान घायल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

बिहार के अपराधी का यूपी पुलिस ने किया हाफ इनकाउंटर, 25 हजार

Gorakhpur - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस को गुरुवार भोर में बड़ी सफलता हाथ लगी। खोराबार थाना क्षेत्र में पुलिस और एक गौ-तस्करी के आरोपित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

कौन है गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी पप्पू शाह के रूप में हुई है। पप्पू शाह गौ-तस्करी के एक पुराने मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, पप्पू शाह पर गौ-हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।

कैसे हुई मुठभेड़?

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, रात में गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश बनस्पति माता मंदिर तिराहा की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस ने देखा कि आरोपी बिना नंबर की बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने तुरंत जवाबी फायरिंग की, जिसमें पप्पू शाह के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।

NSIT
Nsmch

बरामदगी और नई एफआईआर

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक देसी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक फायर किया गया खोखा कारतूस, और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार पप्पू शाह के खिलाफ थाना खोराबार में एक नया मुकदमा (मु0अ0सं0-701/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट) दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में उ0नि0 अश्वनी कुमार मौर्या, अनूप कुमार, कृष्णचंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, मंजीत खरवार समेत कुल 16 पुलिसकर्मी शामिल रहे।