LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP NEWS: सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तीन दिन में तैयारी के निर्देश

UP NEWS: सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी स्वास्थ्य विभाग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सावन महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और उससे जुड़े त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने संवेदनशील कांवड़ मार्गों पर मेडिकल सुविधाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा ने राज्य के सभी बड़े मेडिकल संस्थानों और जिला अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।


तीन दिन में पूरी तैयारी के निर्देश

प्रमुख सचिव ने एसजीपीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, सीएमओ और सीएमएस को निर्देशित किया है कि तीन दिन के भीतर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। सभी स्वास्थ्य इकाइयों में पर्याप्त दवाएं, प्रशिक्षित स्टाफ, सक्रिय उपकरण और इमरजेंसी सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने को कहा गया है।

Diarch GO


कांवड़ मार्गों पर खास इंतजाम

संवेदनशील कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), स्वास्थ्य उपकेंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी। खास तौर पर सीएचसी में अलग से इमरजेंसी वार्ड बनाए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में त्वरित इलाज मिल सके।


दुर्घटना की स्थिति में तत्काल इलाज का निर्देश

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर तत्काल पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग चाहता है कि किसी भी हालत में स्वास्थ्य सेवा बाधित न हो और हर श्रद्धालु को समय पर उपचार मिले।

NSIT
Nsmch


स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती और उपकरणों की तैयारी

सभी जिलों में स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर जैसे सभी जरूरी उपकरण चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह तैयारी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।