LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

UP NEWS: फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 7 मजदूर दबे

UP NEWS: फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन ओवरब्रिज का ह

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास बन रहे ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे के वक्त मजदूर लिंटर डालने का काम कर रहे थे। अचानक निर्माणाधीन हिस्से के गिरने से करीब 7 मजदूर मलबे में दब गए।

घटना के बाद मचा हड़कंप

रात करीब 8 बजे हुए इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। थोड़ी देर में ही रेलवे, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

घायलों की हालत और राहत कार्य

मलबे में दबे मजदूरों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जरिए अस्पताल भेजा गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है।

ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

इस हादसे के पीछे ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सही पालन नहीं किया गया था, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

रेलवे और प्रशासन के अधिकारी मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर चल रहा था, ताकि टूंडला कस्बे में ट्रैफिक दबाव कम किया जा सके।

भारी भीड़ और जांच जारी

धमाके जैसी तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके को घेरकर भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है।