LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Toll Tax News: बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार का सफर हुआ महंगा आज रात से नई दरें लागू

Toll Tax News: बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार का सफर हुआ महंगा

UP NEWS: मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। एनएच-58 पर सफर अब थोड़ा महंगा हो गया है। 30 जून की रात 12 बजे से सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो जाएंगी। यह बढ़ोतरी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से तय की गई है।


कार और जीप चालकों को देने होंगे पांच रुपये ज्यादा

नई दरों के अनुसार कार, जीप और अन्य छोटे चौपहिया वाहनों पर अब पांच रुपये अतिरिक्त टोल देना होगा। पहले इनका टोल 110 रुपये था, जो बढ़कर 115 रुपये हो गया है। हल्के व्यावसायिक वाहनों का टोल 195 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है।

Diarch GO


बस और ट्रकों का टोल भी बढ़ा

भारी वाहनों जैसे बस और ट्रक पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है। इन वाहनों पर अब 395 रुपये की जगह 400 रुपये टोल देना होगा। इसके अलावा भारी निर्माण मशीनों और अर्थ मूविंग वाहनों पर टोल 635 रुपये से बढ़ाकर 645 रुपये कर दिया गया है।


स्थानीय वाहनों के लिए राहत की खबर

इस टोल वृद्धि में स्थानीय लोगों को राहत दी गई है। उनके वाहनों के टोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निजी स्थानीय वाहनों पर पहले की तरह 25 रुपये और वाणिज्यिक स्थानीय वाहनों पर 55 रुपये ही टोल लगेगा।

NSIT
Nsmch


हर साल होती है टोल दरों की समीक्षा

टोल सुरक्षा अधिकारी मनिन्दर विहान के अनुसार, यह बदलाव हर साल होने वाली टोल दर समीक्षा का हिस्सा है। सड़क के रखरखाव, संचालन और प्रशासनिक खर्चों को देखते हुए यह मामूली बढ़ोतरी की गई है।


पहली जुलाई से लागू होंगी नई दरें

टोल टैक्स की यह नई दरें 30 जून की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। यानी एक जुलाई से जो भी वाहन एनएच-58 के सिवाया टोल प्लाजा से गुजरेंगे, उन्हें बढ़ी हुई राशि चुकानी होगी।