LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP PCS Transfer: एक साथ 127 एसडीएम के ट्रांसफर, योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

UP PCS Transfer: एक साथ 127 एसडीएम के ट्रांसफर, योगी सरकार क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रविवार देर रात योगी सरकार ने 127 कनिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इनमें से अधिकतर एसडीएम (उप जिलाधिकारी) हैं, जिनका एक साथ तबादला किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी अधिकारी तीन साल से एक ही जगह तैनात थे और इनका ट्रांसफर लंबे समय से लंबित था।


तबादलों की लिस्ट का लंबे समय से था इंतजार

इस तबादले को लेकर पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही थीं। अफसरों के बीच इस लिस्ट को लेकर चर्चा थी और अब जाकर सरकार ने तबादलों पर मुहर लगाई है। बड़ी संख्या में अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और संतुलन की उम्मीद की जा रही है।

Diarch GO


कुछ प्रमुख ट्रांसफर पर नज़र

सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्रबाबू को बदायूं भेजा गया है। सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। वहीं, मथुरा की एसडीएम श्वेता अब उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी निभाएंगी. लखनऊ मेट्रो में कार्यरत विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का नया एसडीएम बनाया गया है। साथ ही, एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा में एसडीएम की नई तैनाती मिली है।


कई जिलों में नई तैनाती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जितेंद्र कुमार को महराजगंज, आशुतोष कुमार को रामपुर, राहुल को मुजफ्फरनगर, अजय कुमार उपाध्याय को जौनपुर, कडेदीन को हमीरपुर, सौरभ कुमार पांडेय को संभल, सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी को कासगंज, राजेश कुमार को बदायूं और संजय को आजमगढ़ में एसडीएम नियुक्त किया गया है। त्रर्नोद जोशी को गाजीपुर से ललितपुर ट्रांसफर किया गया है।

NSIT
Nsmch


इन वरिष्ठ अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर

योगी सरकार की इस तबादला सूची में कई अन्य प्रमुख नाम भी शामिल हैं। रमेश बाबू को मऊ, राजेंद्र बहादुर को इटावा, मलखान सिंह को गोरखपुर, अजय आनंद को औरैया, राजेश चंद्र को गाजीपुर, देश दीपक को कानपुर देहात और राजेश कुमार को कन्नौज में एसडीएम बनाया गया है। वहीं, देवेंद्र कुमार पांडेय को बलिया और कौशल कुमार को अयोध्या का नया एसडीएम बनाया गया है।