LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

UP weather: यूपी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल!

UP weather: यूपी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आपक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। शनिवार से शुरू हुई रुक-रुककर बारिश ने पूरे प्रदेश को ठंडक पहुंचाई है। बीती रात भी कई इलाकों में बादल गरजे और जमकर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को चुभती गर्मी व उमस से काफी राहत मिली।

18 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में 18 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। साथ ही, बादल गरजने और बिजली चमकने की भी आशंका बनी हुई है।

रविवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर समेत आस-पास के इलाके शामिल हैं। इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कई जिलों में बिजली चमकने की संभावना

प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जैसे जिलों में भी तेज गर्जना और बिजली गिरने के आसार हैं।

NSIT
Nsmch

कहां-कितनी हुई बारिश?

शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुल्तानपुर में सबसे अधिक 44.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। झांसी में 40.8 मिमी, हमीरपुर में 17 मिमी, बांदा में 18.2 मिमी, फुरसतगंज में 13.6 मिमी और कानपुर में 9.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, इटावा और अयोध्या में 2 मिमी, गाजीपुर में 2.8 मिमी, उरई में 8.2 मिमी, शाहजहांपुर में 4 मिमी और नजीबाबाद में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लोगों को गर्मी से राहत, लेकिन अलर्ट जरूरी

प्रदेश में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की है। हालांकि, मौसम विभाग ने बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।