LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP weather: यूपी के कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, पूर्वी UP के कई इलाकों में आंधी तूफान का अलर्ट

UP weather: यूपी के कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, पूर्व

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून से पश्चिमी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में मानसून छा जाएगा। कुछ जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है। पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।


25 जून को कैसा रहेगा मौसम

आज यानी 25 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी के भी कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार हैं। इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Diarch GO


कहाँ-कहाँ जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में झांसी, जालौन, बरेली, पीलीभीत और ललितपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा जैसे जिलों में भी तेज वर्षा हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बस्ती, कुशीनगर, सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर और बहराइच जैसे जिलों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।


इन जिलों में गरज सकते हैं बादल, बिजली गिरने की आशंका

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीर नगर, गोरखपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर जैसे जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, बरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर समेत कई जिलों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

NSIT
Nsmch


तापमान में नहीं होगा ज्यादा बदलाव

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। यानी गर्मी से राहत बनी रहेगी।


मानसून की ट्रफ लाइन कहाँ रुकी है

मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर और करनाल के आसपास के क्षेत्रों में रुकी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह लाइन 26 जून से आगे बढ़ेगी, जिससे इन इलाकों में और तेज बारिश की संभावना है।


अब तक कहाँ-कहाँ हुई कम बारिश

पूर्वी यूपी के 42 में से 26 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी यूपी के 33 जिलों में से 14 जिले अभी भी सूखे की स्थिति में हैं। हालांकि आने वाले दिनों में पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश के आसार जताए गए हैं।