LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

UP weather: लखनऊ समेत कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, 4 दिनों तक इन जिलों में होगी भयानक बारिश

UP weather: लखनऊ समेत कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, 4 दिनों

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।


27 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 27 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। साथ ही, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Diarch GO


रविवार को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

रविवार को मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और आगरा में भी बादल गरज सकते हैं और बिजली चमक सकती है। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के इलाकों में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

NSIT
Nsmch


मौसम तंत्र की स्थिति और भविष्यवाणी

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह 26 जुलाई की शाम तक पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के बीच केंद्रित था। इसका असर अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों पर पड़ेगा।


बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना

इस प्रणाली के पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण आगामी दो दिनों में बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई भागों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसका असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा, जिससे वहां बारिश में थोड़ी कमी देखी जा सकती है।


29 जुलाई से पूर्वी यूपी में फिर से सक्रिय हो सकता है मानसून

हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 29 जुलाई से एक और चक्रवाती प्रणाली के बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर से बारिश में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।