LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

UP NEWS: मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैटों के लिए मची होड़, 72 घंटे में 5000 से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन

UP NEWS: मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैटों के लिए मची हो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की पहचान कभी प्रदेश के सबसे ताकतवर लोगों में होती थी। उनके नाम से लोग डरते थे, लेकिन चाहने वालों की भी कमी नहीं थी। अब उनके निधन के महीनों बाद भी उनका नाम सुर्खियों में है — वजह है उनकी जमीन पर बने फ्लैटों की जबर्दस्त मांग।

72 घंटे में 5000 से ज्यादा लोगों ने किया लॉगिन

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा मुख्तार अंसारी की डालीबाग स्थित अवैध जमीन को कब्जा मुक्त कराकर यहां आवासीय योजना शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक, योजना लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों (72 घंटे) के भीतर 5616 लोगों ने एलडीए की वेबसाइट पर लॉगिन किया। इनमें से 1703 लोगों ने बुकलेट खरीदी और 58 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

डालीबाग में बना नया आवासीय प्रोजेक्ट

डालीबाग, जो लखनऊ का सबसे पॉश इलाका माना जाता है, वहीं पर एलडीए ने सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना की शुरुआत की है। लगभग 2314 वर्गमीटर जमीन पर तीन ब्लॉकों में 72 फ्लैट बनाए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट का आकार 36.65 वर्गमीटर है और ये ईडब्ल्यूएस श्रेणी (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए हैं। प्रत्येक फ्लैट की कीमत 10.70 लाख रुपये तय की गई है। योजना की लोकेशन बेहद प्राइम होने के कारण लोग इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं।

एलडीए अधिकारियों ने दी जानकारी

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पटेल आवासीय योजना को लेकर जनता का उत्साह उम्मीद से कहीं ज्यादा है। उन्होंने बताया कि तीन दिन में 5616 लोगों ने वेबसाइट पर विजिट किया, 1703 ने बुकलेट खरीदी और 58 ने रजिस्ट्रेशन पूरा किया। इसके साथ ही, एलडीए की अटल नगर आवासीय योजना के प्रति भी लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।

NSIT
Nsmch

2346 बुकलेट बिकीं, 117 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

एलडीए वीसी के अनुसार, दोनों योजनाओं की लॉन्चिंग के सिर्फ तीन दिन के भीतर 2346 बुकलेट बेची जा चुकी हैं। वहीं, 117 लोगों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर पंजीकरण करा लिया है। एलडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर तक चलेगी।

अटल नगर आवासीय योजना में भी जोरदार प्रतिक्रिया

डालीबाग के अलावा एलडीए ने देवपुर पारा में अटल नगर आवासीय योजना भी शुरू की है। इस योजना में 12 से 19 मंजिल वाले 15 टावरों में कुल 2496 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इनमें से 1832 फ्लैट 1BHK और 664 फ्लैट 2BHK के हैं।

10 लाख रुपये तक के अफोर्डेबल फ्लैट

लखनऊ में तैयार किए जा रहे इन भवनों का क्षेत्रफल 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर तक है। इनकी शुरुआती कीमत 9.82 लाख रुपये रखी गई है। एलडीए ने इन फ्लैटों में लिफ्ट, स्वच्छ जल आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और ग्रीन एरिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। तीन दिनों में 3078 लोगों ने योजना के भवनों के लिए वेबसाइट पर लॉगिन, 643 ने बुकलेट खरीदी और 59 ने रजिस्ट्रेशन कराया।