LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

UP weather: यूपी में हल्की ठंड का एहसास दे रहा मौसम, जानिए यूपी के अन्य जिलों का क्या है हाल!

UP weather: यूपी में हल्की ठंड का एहसास दे रहा मौसम, जानिए य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 22 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन के समय तेज धूप रहेगी, जबकि रात में हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। सुबह के समय भोर में भी ठंड महसूस की जा रही है। कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, इटावा और अयोध्या जैसे जिलों में रातें ठंडी हो रही हैं। लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.1℃ और अधिकतम तापमान 33.4℃ दर्ज किया गया।

धनतेरस और दिवाली पर रहेगा साफ मौसम

आज धनतेरस का त्योहार है और लोगों की निगाहें मौसम पर टिकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी और शाम के बाद हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। 19 और 20 अक्टूबर को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दिवाली के दिन यानी 20 अक्टूबर को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम बदलने से बढ़ी बीमारियों की समस्या

दिन में धूप और रात में ठंड के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी वजह से बच्चे और बुजुर्ग सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय खानपान और पहनावे का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

यूपी के प्रमुख जिलों का तापमान

कानपुर (IAF) में प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है — 36℃। इसके अलावा उरई में 34.8℃, बहराइच में 34.6℃, प्रयागराज में 34.4℃, कानपुर शहर में 33.3℃ और वाराणसी (BHU) में 33.1℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

NSIT
Nsmch

न्यूनतम तापमान के मामले में कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा।

इटावा में 15.6℃, बाराबंकी में 16.6℃, अयोध्या में 17℃, बुलंदशहर में 18℃, शाहजहांपुर में 18℃, हरदोई में 18℃, प्रयागराज में 18.3℃, बहराइच में 18.8℃, और फुरसतगंज में 18.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

22 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान न बारिश की संभावना है और न ही तेज हवा चलने की। यानी दिवाली तक मौसम शुष्क रहेगा — दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का यह संतुलन कुछ दिनों तक बना रहेगा।