LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP News: आईफोन की वजह से गई इकलौते बेटे की जान, शादी में तड़पा-तड़पा के उतारा गया मौत के घाट

UP News: आईफोन की वजह से गई इकलौते बेटे की जान, शादी में तड़

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नगरौर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बेंगलुरु से मामा की शादी में शामिल होने आए 20 वर्षीय युवक शादाब का शव गांव से कुछ दूरी पर अमरूद की बाग में बने एक खंडहरनुमा मकान में खून से लथपथ हालत में मिला। वह 20 जून की शाम से लापता था और रविवार को उसकी लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


निर्ममता से की गई हत्या

शादाब की हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। उसके सिर को ईंटों से कुचल दिया गया था। शव के पास खून सनी दो ईंटें भी मिलीं। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच शुरू की। शव की हालत देख परिजन बदहवास हो गए और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

Diarch GO


शादी में शामिल होने आया था शादाब

शादाब बीते आठ साल से अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रह रहा था। वहां उसके पिता शहबान फर्नीचर का काम करते हैं। 16 जून को मामा मुन्ना की शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी मां रेशमा के साथ गांव आया था। शादी के कुछ दिन बाद वह वापस लौटने ही वाला था कि 20 जून को अचानक लापता हो गया।


गुमशुदगी दर्ज, फिर मिली लाश

शादाब के गायब होने पर मां रेशमा ने कोतवाली देहात में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद परिवार ने खुद भी खोजबीन शुरू की। लेकिन 600 मीटर दूर बाग में बेटे की लाश मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता शहबान को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वह होश खो बैठे और गिर पड़े।

NSIT
Nsmch


आईफोन बना हत्या की वजह?

मृतक शादाब के मामा शमीम ने हत्या को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शादाब के पास एक महंगा आईफोन था, जिसे गांव के ही दो किशोर—बसर और फरीद—छीनना चाहते थे। उन्होंने कई बार शादाब से फोन देने की बात की थी। हत्या से ठीक पहले भी वे दोनों उसके साथ देखे गए थे और अब परिवार समेत गांव से गायब हैं। परिजनों को पूरा यकीन है कि इन्हीं दोनों ने शादाब की हत्या की और फरार हो गए।


जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के अलावा क्राइम ब्रांच भी सक्रिय हो गई है। दोनों संदिग्ध किशोरों और उनके परिवारों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं कि मामूली लालच में एक युवक की इतनी बेरहमी से जान ले ली गई।