LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

UP NEWS: तवे से सिपाही पति ने तोड़ा ताला, भीतर कॉन्‍स्‍टेबल बीवी के साथ प्रेमी को देख भड़क गया पति बुला ली पुलिस

UP NEWS: तवे से सिपाही पति ने तोड़ा ताला, भीतर कॉन्‍स्‍टेबल

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी को एक अन्य सिपाही के साथ संदिग्ध हालात में बंद कमरे में पकड़ लिया। मामला कसया थाना क्षेत्र के शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी नगर का है, जहां सिपाही मिथिलेश यादव अपनी पत्नी शिम्पी यादव के साथ किराए के मकान में रहता है। घटना रविवार सुबह की है।

अचानक घर लौटा तो कमरे में बंद मिले पत्नी और युवक

मिथिलेश यादव को कई दिनों से शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध है। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अचानक ड्यूटी के बीच घर लौट आया। उसने देखा कि पत्नी कमरे में बंद है और अंदर किसी पुरुष की आवाजें आ रही हैं। शक बढ़ने पर उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया।

Diarch GO

तवे से ताला तोड़ा, युवक की पिटाई

मिथिलेश ने बताया कि शिम्पी ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया और कहा, "जो करना है कर लो।" इसके बाद वह किचन से तवा लाया और दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की। काफी देर बाद जब दरवाजा खुला तो कमरे में उसकी पत्नी के साथ कॉन्स्टेबल विश्वनाथ राय मौजूद था। मिथिलेश ने गुस्से में आकर विश्वनाथ की पिटाई कर दी।

तीनों को पुलिस थाने ले गई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और तीनों को थाने लेकर गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch

"मुझे जान से मार सकते हैं" – मिथिलेश का आरोप

मिथिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा है और जब वह ड्यूटी पर होता है, तो उसकी पत्नी प्रेमी को घर बुला लेती है। उसने कहा कि विरोध करने पर उसे धमकी दी गई है और उसे आशंका है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उसकी हत्या कर सकते हैं।

शादी बलिया में हुई थी, कसया में आकर बिगड़े रिश्ते

मिथिलेश ने बताया कि उसकी शादी बलिया जिले में हुई थी और शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। लेकिन कसया स्थानांतरण के बाद उसकी पत्नी की विश्वनाथ राय से मुलाकात हुई और तभी से दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने तीनों को थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामला संवेदनशील है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।