LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP NEWS: जौनपुर में लगेगा स्वदेशी मेला, स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को मिलेगा मंच

UP NEWS: जौनपुर में लगेगा स्वदेशी मेला, स्थानीय उत्पादों और

अली मेंहदी, जौनपुर:  जौनपुर में 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक “स्वदेशी मेला” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला बी.आर.पी. इंटर कॉलेज मैदान में लगाया जाएगा। इस मेले में करीब 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेला उत्तर प्रदेश शासन के “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो – 2025” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।


स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। साथ ही हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने स्वदेशी उत्पादों के प्रचार और बिक्री का अवसर प्रदान करना है। इससे दीपावली के मौके पर लोगों को स्थानीय, सस्ते और गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी का बेहतरीन विकल्प मिलेगा।

Diarch GO


सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को मिलेगा मौका

इस मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, माटीकला बोर्ड, हथकरघा एवं रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सी.एम. युवा हब, ओ.डी.ओ.पी., पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को निःशुल्क स्टॉल दिए जा रहे हैं।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ेगी रौनक

मेले को आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे आम जनता और आगंतुकों की रुचि बनी रहे।

NSIT
Nsmch


उद्यमियों से की गई अपील

उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार ने जिले के सभी उद्यमियों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करें।