LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

दारोगा को मस्जिद में अजान देने वाले ने दी 'गर्दन काटने' की धमकी FIR दर्ज,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

दारोगा को गर्दन काटने की धमकी देने वाले मुअज्जिन मोहम्मद इरफान के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोपी फरार बताया जा रहा है. दरसल एक वायरल वीडियो में मस्जिद में अजान देने वाला धमकी देता नजर आया है.

दारोगा को मस्जिद में अजान देने वाले ने दी 'गर्दन काटने' की ध
दारोगा को मस्जिद में अजान देने वाले ने दी 'गर्दन काटने' की धमकी FIR दर्ज- फोटो : NEWS 4 NATION

एक मुअज्जिन (मस्जिद में अजान देने वाला) मोहम्मद इरफान के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इरफान ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी की गर्दन काटने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाने में मुअज्जिन पर नामज़द केस दर्ज मामला दर्ज किया है। पुलिस महकमे में हड़कंप मचने के बाद अब आरोपी मुअज्जिन की तलाश शुरू कर दी गई है।

मारपीट और बदसलूकी के आरोप से शुरू हुआ मामला

यह पूरा विवाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद से शुरू हुआ था। मुअज्जिन मोहम्मद इरफान ने दो दिन पहले चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी पर आरोप लगाया था कि दारोगा ने अजान की तेज आवाज को लेकर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की है। इस घटना के बाद, 'जमीयत उलेमा ए हिंद' के कार्यकर्ता पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी मुजफ्फरनगर के पास ज्ञापन सौंपने गए थे।

सार्वजनिक धमकी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

जब इरफान, जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं को अपनी आपबीती सुना रहा था, उसी दौरान उसने अचानक दारोगा विनोद चौधरी की गर्दन काटने की धमकी दे दी। इस धमकी भरे बयान का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। सीओ सिटी मुजफ्फरनगर सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुलिस को यह वीडियो 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से प्राप्त हुआ, जिसके बाद तत्काल आरोपी मुअज्जिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। धमकी देने के बाद से मोहम्मद इरफान फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।