LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Barabanki Mandir Stampede: बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में मची भगदड़, दो की मौत, 29 घायल

Barabanki Mandir Stampede: बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में म

बाराबंकी: उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार को मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के एक दिन बाद ही उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से भी एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सावन के तीसरे सोमवार को औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भगदड़ मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं।


रात दो बजे फैला करंट, मच गई भगदड़

हैदरगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध औसानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। रविवार रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ था। भीड़ अपने चरम पर थी जब देर रात करीब 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

Diarch GO


चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल

करंट फैलने के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। भगदड़ में महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए। घायलों की संख्या 29 बताई गई है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स पहले से मौके पर तैनात थी, जिसने स्थिति को जल्दी काबू में लिया। सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। दो गंभीर घायलों को बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

NSIT
Nsmch


बंदरों की वजह से टूटा बिजली का तार

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर परिसर के ऊपर लगे बिजली के तार पर कुछ बंदर कूद पड़े थे, जिससे तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया। इस कारण परिसर में करंट फैल गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और स्थिति अब नियंत्रण में है।


श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है, खासतौर से धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले मौकों पर। साथ ही मंदिरों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।