LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Crime News: नशे का साइलेंट रैकेट, कोडीन कफ सिरप की तस्करी लखनऊ से बिहार-नेपाल और बंगाल-बांग्लादेश तक, फर्जी बिल–फर्जी लाइसेंसऔर संगठित गिरोह का काला खेल बेनक़ाब!

Crime News: जिसने पूरे बिहार,उत्तर प्रदेश से लेकर नेपाल और बांग्लादेश तक के नेटवर्क की पोल खोल दी।

Crime News: नशे का साइलेंट रैकेट,  कोडीन कफ सिरप की तस्करी ल
नशे का साइलेंट रैकेट, कोडीन कफ सिरप की तस्करी लखनऊ से बिहार-नेपाल और बंगाल-बांग्लादेश तक- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News: पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई ने नशे की दुनिया का ऐसा पर्दाफाश किया, जिसने पूरे बिहार,उत्तर प्रदेश से लेकर नेपाल और बांग्लादेश तक के नेटवर्क की पोल खोल दी। यह कोई छोटा-मोटा धंधा नहीं, बल्कि संगठित तस्करी का हाई-प्रोफाइल क्रिमिनल ऑपरेशन था, जिसमें कोडीन युक्त कफ सिरप को दवा नहीं, बल्कि नशीली ड्रग की तरह स्मगल किया जा रहा था।

सबसे पहले लखनऊ में भारी मात्रा में कोडीन सिरप की खेप पकड़ी गई। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, धंधे की जड़ें और गहरी निकलती चली गईं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई, फिर बिहार और सीमावर्ती इलाकों से नेपाल की बॉर्डर क्रॉस कराई गई। यही नहीं, पश्चिम बंगाल के रास्ते यह माल बांग्लादेश तक पहुंचाया गया। साफ हैयह किसी लोकल गैंग का खेल नहीं, बल्कि इंटर-स्टेट से लेकर इंटरनेशनल तक फैला नशा माफिया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमें जिलेवार छापेमारी पर उतरीं, तो पूरा गिरोह रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच में साबित हुआ कि लखनऊ की दो फर्मअर्पिक फार्मास्यूटिकल और ईधिका लाइफसाइंसेज ने अवैध बिल, फर्जी लाइसेंसधारी और गायब फर्मों के नाम पर कोडीन सिरप की सप्लाई की। कई फर्म कागज़ पर मौजूद थीं, जमीन पर नहीं। कई लाइसेंस नंबर फर्जी निकले। कंपनी को नोटिस भेजा गया, लेकिन जवाब देना तो दूर, उन्होंने चुप्पी साध लीयानी गुनाह कन्फर्म।

सहायक आयुक्तकी जांच रिपोर्ट में साफ लिखा है दवाएं इलाज नहीं, नशे और तस्करी के लिए ही भेजी जा रही थीं। पहले भी इसी कंपनी पर कोडीन सिरप को नशे में बेचने के केस सामने आ चुके हैं। मतलब यह कोई पहली बार की चोरी नहीं, बल्कि बार-बार होने वाला सुनियोजित अपराध था।

NSIT
Nsmch

औषधि प्रशासन आयुक्त  ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। जहां-जहां सप्लाई के सबूत मिले, वहां तक सूचना भेजी गई। अब तक 115 नमूने जांच के लिए भेजे, 16 एफआईआर, 6 गिरफ्तार, और 25 मेडिकल स्टोरों पर कोडीन व नॉरकोटिक ड्रग्स की बिक्री पर पूरी तरह ताला लगा दिया गया है।

यह खुलासा सिर्फ दवा घोटाला नहीं, बल्कि जहर की सप्लाई चेन है जहां दवा की शीशी, नशे का हथियार बनकर युवाओं की जिंदगी तबाह कर रही थी। सरकार का दावा है कि अभियान जारी रहेगा और इस रैकेट की जड़ तक पहुंचकर पूरा गिरोह ध्वस्त किया जाएगा।