LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

UP weather: यूपी में अगले 5 दिन भीषण गर्मी पड़ने के आसार, बढ़ेगी गर्मी और उमस हो जाइए तैयार!

UP weather: यूपी में अगले 5 दिन भीषण गर्मी पड़ने के आसार, बढ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से चल रही बारिश और तेज हवाओं का दौर अब थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और लोगों को फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

9 अक्टूबर से 5 दिन तक नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 9 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान कहीं भी बादल गरजने, बिजली चमकने या तेज हवा चलने के आसार नहीं हैं। यानी आने वाले दिनों में यूपी की जनता को चिपचिपी गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी का हाल

8 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, भारी बारिश की संभावना नहीं है। 9 और 10 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद 11 से 13 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

जिलों का तापमान और बारिश का हाल

हाल ही में हुई बारिश से कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। बरेली में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सबसे कम रहा। शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और हरदोई जैसे जिलों में भी तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया था।

NSIT
Nsmch

राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बारिश के आंकड़े देखें तो — बरेली में 35.6 मिमी, हरदोई में 17 मिमी, गाजीपुर में 7 मिमी, फुरसतगंज में 1.6 मिमी, झांसी में 6.2 मिमी, अलीगढ़ में 26.2 मिमी और बुलंदशहर में 6 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है।