LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

UP Flood News: यूपी में आसमान से बारिश तो 24 जिलों में बाढ़ से मचा हाहाकार, जानिए कौन से जिले के कैसे है हालात!

UP Flood News: यूपी में आसमान से बारिश तो 24 जिलों में बाढ़ स

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस वक्त मानसून पूरी रफ़्तार पर है। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ से लेकर कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मथुरा तक तेज बारिश हो रही है। शनिवार सुबह नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, हापुड़ समेत 20 शहरों में जोरदार बारिश हुई, जबकि लखनऊ में शुक्रवार देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा। भारी बारिश से प्रदेश के 24 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे लोग परेशान हैं और यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर यह बारिश कब तक चलेगी।

अगले हफ्ते भी बारिश का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। सोमवार से बारिश और बढ़ सकती है। फिलहाल मॉनसून ट्रफ यूपी के पास से गुजर रहा है, जिसके चलते अगले रविवार तक आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। विभाग ने 52 जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

बारिश से तबाही के हालात

अयोध्या में भारी बारिश के चलते अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर बने ओवरब्रिज की सड़क धंस गई, जबकि इसका निर्माण महज़ छह महीने पहले करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। हापुड़ में बारिश के दौरान नहा रहे एक बच्चे पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। चंदौली में शुक्रवार देर रात तेज बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें दबकर बाप-बेटे की मौत हो गई। महोबा में भी जर्जर मकान गिरने की घटना हुई। फर्रुखाबाद में गंगा नदी की बाढ़ से 40 गांव प्रभावित हैं, जबकि शाहजहांपुर-शमशाबाद रोड पर 2 फीट पानी भर गया है।

बाढ़ से 24 जिले प्रभावित

गंगा और उसकी सहायक नदियों के उफान से बिजनौर, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, भदोही, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं।

NSIT
Nsmch

बारिश के आंकड़े

शनिवार को प्रदेश के 72 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा औरैया में 61 मिमी और बाराबंकी में 55.7 मिमी बारिश हुई। 1 जून से अब तक यूपी में 473.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो अनुमान से 12% ज्यादा है।

बारिश के पीछे का कारण

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पछुआ हवाओं की प्रतिक्रिया से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जो अगले 24 घंटे भी जारी रह सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तरी ओडिशा के चक्रवाती सिस्टम का असर भी यूपी में दिख रहा है। इसके साथ ही उत्तरी पंजाब में बना नया पश्चिमी विक्षोभ यूपी की ओर बढ़ रहा है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में दोतरफा बारिश की संभावना है। लगभग 35 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और 40 जिलों में गरज-चमक व आंधी के साथ बारिश अगले सप्ताह हो सकती है।