LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

UP weather: यूपी के कई जिलों में आफत बनकर बरसेगी बारिश, राजधानी लखनऊ में ठंडा रहेगा मौसम

UP weather: यूपी के कई जिलों में आफत बनकर बरसेगी बारिश, राजध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 8 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

किन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया और एटा में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और आगरा में भी तेज बारिश हो सकती है। वहीं फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और महोबा में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

क्यों बढ़ी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इस समय मानसून द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसककर तराई क्षेत्रों से गुजर रही है। साथ ही, गांगेय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 8 अगस्त को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

कब मिलेगी राहत

8 अगस्त को अरब सागर से आ रही नमी के कारण कई जिलों में भारी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, 9 और 10 अगस्त को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है, लेकिन 11 अगस्त से फिर तराई क्षेत्रों में मूसलधार बारिश लौट सकती है।

NSIT
Nsmch

लखनऊ में मौसम होगा ठंडा

राजधानी लखनऊ में 8 अगस्त को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान सावधानी बरतें और जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें।