LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का कहर, 22 जिलों में संकट 10 की मौत, लखनऊ समेत कई जिलों में स्‍कूलों की छुट्टी

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का कहर, 22 जिलों में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गंगा, यमुना, शारदा, घाघरा, सरयू और राप्ती समेत कई नदियां उफान पर हैं। 22 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गुरुवार को बारिश और बाढ़ की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। हरदोई में डूबने से दो, गोंडा, प्रतापगढ़, प्रयागराज और गाजीपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। औरैया में अतिवृष्टि से तीन लोगों की जान गई, जबकि फतेहपुर में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हुई।


प्रशासन सतर्क, राहत-बचाव जारी

राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। राहत और बचाव के लिए टीमें सक्रिय हैं, लेकिन हालात अब भी लोगों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं।

Diarch GO


बारिश से स्कूल बंद

शुक्रवार सुबह से जारी बारिश का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, पीलीभीत समेत कई जिलों में डीएम ने कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। इससे पहले भी बरसात के चलते स्कूल बंद किए गए थे।


प्रयागराज में जलस्तर घटा, फिर भी डर बरकरार

गंगा और यमुना का जलस्तर कई जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था। प्रयागराज में नैनी में यमुना का जलस्तर 83.68 मीटर और फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.58 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान से लगभग एक मीटर नीचे है। जलस्तर में प्रति घंटे चार सेंटीमीटर की रफ्तार से गिरावट हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गिरावट का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch


लोग घर लौटने को तैयार नहीं

पानी घटने के बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग घर लौटने से हिचक रहे हैं। करेली, गौस नगर, इस्लाम नगर, गड्डा कॉलोनी, ककहरा घाट, सदियापुर और सलोरी जैसे इलाकों में पानी उतरने के बाद भी लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। उन्हें डर है कि पानी दोबारा बढ़ सकता है और फिर से पलायन करना पड़ सकता है। नगर निगम बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहा है।


खतरे के निशान पर नदियां

बदायूं, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। लखीमपुर में शारदा, अयोध्या और बलिया में घाघरा खतरे के निशान को पार कर चुकी है। गढ़मुक्तेश्वर और मिर्जापुर में गंगा, मुरादाबाद में रामगंगा, बहराइच में सरयू बबई और श्रावस्ती में राप्ती नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है।


बाढ़ प्रभावित जिले

बहराइच, बाराबंकी, बलिया, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मिर्जापुर, प्रयागराज, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और वाराणसी।