LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

UP NEWS: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, अप्रैल या मई में हो सकते हैं त्रिस्तरीय चुनाव

UP NEWS: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, अप्रैल या मई मे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल अप्रैल–मई में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव की तैयारियों को लेकर पंचायतीराज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने काम तेज कर दिया है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक परिसीमन, आरक्षण और मतदाता सूची को लेकर अहम प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ग्राम पंचायतों की जनसंख्या निर्धारण का काम अंतिम दौर में

सरकारी सूत्रों के अनुसार, सोमवार तक सभी ग्राम पंचायतों की जनसंख्या के आधार पर क्षेत्र निर्धारण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके आधार पर वार्डों का नया खाका तैयार किया जा रहा है। खासतौर पर उन ग्राम पंचायतों को लेकर प्रक्रिया तेजी से चल रही है जो हाल में बने नए नगर निकायों या पुराने निकायों की सीमा विस्तार की वजह से प्रभावित हुई हैं।

1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच आएगी प्रस्तावित वार्डों की सूची

राज्य निर्वाचन आयोग ने तय किया है कि प्रभावित ग्राम पंचायतों और उनसे जुड़ी क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के नए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची 1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच प्रकाशित की जाएगी।

आपत्तियों की प्रक्रिया और अंतिम सूची का प्रकाशन

प्रस्तावित सूची पर 4 जुलाई से 8 जुलाई तक आम जनता से आपत्तियां ली जाएंगी। फिर 9 जुलाई से 11 जुलाई तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच अंतिम वार्डवार सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

मतदाता सूची पर भी जल्द शुरू होगा काम

उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो परिसीमन प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को अपडेट करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर देगा। इसके तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का मौका मिलेगा। प्रस्तावित परिवर्तनों पर आम लोगों से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। आयोग की ओर से इस प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस तरह, पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, ताकि समय पर चुनाव कराए जा सकें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।