LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

UP Politics: यूपी में शिक्षक-स्नातक विधान परिषद और पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी ने बनाई खास रणनीति

UP Politics: यूपी में शिक्षक-स्नातक विधान परिषद और पंचायत चु

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसको लेकर खास रणनीति तैयार की है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई।

कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी नई जिम्मेदारियां

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बीजेपी का चुनावी प्रबंधन देश की किसी भी पार्टी से ज्यादा मजबूत है। उन्होंने बताया कि चुनाव में हर कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव को उन्होंने प्रबंधन और संपर्क का चुनाव बताया। उन्होंने कहा कि संगठन के समर्पित परिश्रम से बीजेपी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Diarch GO

गरीबों के लिए काम कर रही सरकार

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पहले सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों के समय गरीबों और गांवों के लिए आने वाला पैसा बिचौलियों की जेब में चला जाता था। लेकिन आज गरीबों के हिस्से का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र और योगी सरकार गांव और गरीब की बेहतरी के लिए सेवा, सुशासन और कल्याण की भावना से काम कर रही है।

जीत का मंत्र: ज्यादा से ज्यादा वोटर जोड़ना

प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने का सबसे बड़ा मंत्र है वोट बनवाना। इसके लिए कार्यकर्ताओं को स्कूल, कॉलेज और घर-घर जाकर मतदाता जोड़ने होंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर तक संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति हो चुकी है। अब संपर्क, संवाद, समन्वय और समीक्षा की रणनीति अपनाकर जीत सुनिश्चित की जाएगी।

NSIT
Nsmch

ट्रिपल इंजन की सरकार का लक्ष्य

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि गांव की सरकार से लेकर केंद्र तक ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई जाए। उन्होंने दावा किया कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। शौचालय, आवास और हर-घर नल जैसी योजनाओं का फायदा किसानों और गरीबों को बिना जाति-धर्म देखे मिला है।