LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP NEWS: लखनऊ में ठाकुर विधायकों की बैठक से सियासत गर्म, 49 ठाकुर विधायकों में से 40 विधायक बैठक में हुए थे शामिल

UP NEWS: लखनऊ में ठाकुर विधायकों की बैठक से सियासत गर्म, 49

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11 और 12 अगस्त को एक पांच सितारा होटल में हुई ठाकुर विधायकों की बैठक ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बैठक को "कुटुंब परिवार" नाम दिया गया और इसमें कुल 49 ठाकुर विधायकों में से 40 शामिल हुए। बैठक की अगुवाई राज्य सरकार में मंत्री रामवीर सिंह ने की।


बीजेपी और बागी सपा विधायक भी हुए शामिल

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सिर्फ बीजेपी के ठाकुर विधायक ही नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे कुछ क्षत्रिय विधायक भी शामिल हुए। बैठक में संगठन से जुड़े मसलों के साथ-साथ राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस बैठक को ठाकुर समुदाय की एकजुटता के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Diarch GO


बृजभूषण शरण सिंह ने उठाए सवाल

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल किया – "देश के कितने टुकड़े करोगे?" उन्होंने इस बैठक को "अज्ञानता में उठाया गया कदम" बताया और कहा कि समाज को बांटने के बजाय सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बैठक में सभी समाज के लोग होते तो यह ज़्यादा सकारात्मक कदम होता। उन्होंने क्षत्रिय नेताओं से अपील की – "अगर राम को मानते हो तो उनके रास्ते पर चलो, जैसे राम सबको साथ लेकर चले थे।"


पूजा पाल के मुद्दे पर सपा के एक्शन का समर्थन

बृजभूषण शरण सिंह ने सपा नेता पूजा पाल पर पार्टी द्वारा लिए गए अनुशासनात्मक कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता विपक्षी पार्टी में रहकर सरकार की तारीफ करता है तो उस पार्टी को वह स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूजा पाल को भाजपा सरकार से न्याय मिला, जिससे उन्होंने राहत महसूस की और ऐसे में उनका सपा में बने रहना मुश्किल था।

NSIT
Nsmch


केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची बैठक की रिपोर्ट

इस बैठक के बाद यूपी बीजेपी संगठन ने पूरी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। सपा लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ठाकुर नेताओं और अफसरों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाती रही है। ऐसे में यह बैठक राजनीतिक संकेतों से भरी मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बैठक का मकसद सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि सरकार और संगठन में ठाकुर विधायकों की स्थिति को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा करना था।