LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

UP NEWS: सहारनपुर में OYO होटल में स्‍कूल ड्रेस आई लड़कियों को देख उड़े पुलिस के होश! 20 से ज्यादा युवक-युवतियां पकड़े गए

UP NEWS: सहारनपुर में OYO होटल में स्‍कूल ड्रेस आई लड़कियों

सहारनपुर: सहारनपुर के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बने एक ओयो होटल में शनिवार को प्रशासन और पुलिस ने छापा मारा। होटल के कमरों से 20 से ज्यादा युवक-युवतियां पकड़े गए। इनमें से एक लड़की स्कूल ड्रेस में और दूसरी कॉलेज ड्रेस में मिली। अचानक हुई कार्रवाई से होटल में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं।

तीन घंटे तक तलाशी, कई हिरासत में

एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा की टीम ने करीब तीन घंटे तक होटल की गहन तलाशी ली। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए। पूछताछ के बाद कुछ युवक-युवतियों को छोड़ दिया गया, लेकिन छह से अधिक युवकों और महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। होटल संचालक और एक अन्य युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

कागजातों में गड़बड़ी, होटल सील

जांच के दौरान होटल से जुड़े अनुमति संबंधी दस्तावेजों में कई गड़बड़ियां सामने आईं। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर ही होटल को सील करने का आदेश दिया। पुलिस की मौजूदगी में होटल का शटर बंद कर ताला लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस होटल के खिलाफ काफी समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

इलाके में हड़कंप

छापेमारी की खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद लोगों में चर्चा का माहौल बन गया। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने साफ कहा कि नियम विरुद्ध तरीके से चल रहे होटलों और उनमें हो रही अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी।

NSIT
Nsmch