LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Sex Racket: कांग्रेस नेता की होटल में चल रही थी जिस्मफरोशी, पुलिस ग्राहक बन की सेक्स रैकेट का खुलासा, चार लड़कियां सहित इतने धराए

Sex Racket: पुलिस ने एक बार फिर जिस्मफरोशी की धंधा का खुलासा किया है। पुलिस ग्राहक बन इस धंधे का खुलासा करने पहुंची। जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता से होटल किराए पर लेकर यह धंधा चलाया जा रहा था।

सेक्स रैकेट का खुलासा
सेक्स रैकेट का खुलासा- फोटो : social media

Sex Racket: कांग्रेस नेता से होटल किराए पर लेकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो फिर क्या था पुलिस ग्राहक बन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़े ही चालाकी से जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया। इस दौरान करीब 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। 

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा 

दरअसल, रेलबाजार इलाके के एक होटल में पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें चार लड़कियां और 10 युवक शामिल हैं। पकड़ी गई लड़कियां जाजमऊ और रेलबाजार क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें पैसों का लालच देकर इसमें शामिल किया गया।

ग्राहक बन पहुंची पुलिस 

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से होटल राजेन्द्रा पैलेस (डिलाइट टाकीज के पास) में इस तरह की गतिविधियां चलने की शिकायत मिल रही थी। एसीपी अकांक्षा पांडेय ने कार्रवाई की योजना बनाई और एक सिपाही को ग्राहक बनाकर होटल भेजा। होटल प्रबंधन से जुड़े हर्ष गुप्ता और लोकेश बाजपेयी ने लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कही और सौदा तय हुआ। इसके बाद सिपाही ने टीम को इशारा किया और पुलिस ने छापा मार दिया।

कांग्रेस नेता के होटल में देह व्यापार 

एसीपी ने बताया कि हर्ष गुप्ता होटल का डे मैनेजर और लोकेश बाजपेयी नाइट मैनेजर है। दोनों सहित होटल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। होटल कांग्रेस नेता राजेश सिंह का बताया जा रहा है। उन्होंने सफाई दी कि होटल हरदोई निवासी अशोक पटेल और पुनीत कुमार को डेढ़ लाख रुपये मासिक किराये पर दिया गया था और समझौते में स्पष्ट शर्तें थीं कि परिसर में कोई गैरकानूनी या अनैतिक गतिविधि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस अवैध धंधे की जानकारी उन्हें नहीं थी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि इलाके में सेक्स रैकेट चलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। उसी आधार पर छापेमारी की गई और मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch