LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Umar Ansari News: मुख्‍तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने लखनऊ के दारुलशफा से किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला!

Umar Ansari News: मुख्‍तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक बार फिर मुख्तार अंसारी के परिवार को लेकर सियासी और कानूनी हलचल तेज हो गई है। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज दाखिल कर धोखाधड़ी और जालसाजी का गंभीर आरोप है।

फरार मां के फर्जी दस्तखत से कोर्ट में याचिका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि उमर अंसारी ने अपनी फरार मां आफशां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। ये दस्तावेज गाजीपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में दाखिल एक याचिका के साथ संलग्न थे। प्रार्थना पत्र संख्या 324/2025 में उनके वकील लियाकत अली ने यह याचिका दायर की थी। जब दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि याचिका में दिए गए हस्ताक्षर, विकास कंस्ट्रक्शन नाम की एक फर्म की साझेदारी डीड में आफशां अंसारी के मूल हस्ताक्षर से मेल नहीं खाते। दस्तावेजों में आफशां को 60% हिस्सेदारी की भागीदार बताया गया है।

मां पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

आफशां अंसारी पहले से ही फरार हैं और उनके खिलाफ गाजीपुर सहित अन्य जिलों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर ज़मीन कब्जाने, सरकारी ज़मीन को अपने नाम कराने और फर्जीवाड़े जैसे कई आरोप हैं। गाजीपुर पुलिस ने उन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है और उनके नाम लुकआउट नोटिस भी जारी है।

कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश

मोहम्मदाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने दर्ज तहरीर में कहा है कि आफशां अंसारी की ओर से सीधे कोर्ट में याचिका दायर करना संभव नहीं है, क्योंकि वह लंबे समय से फरार चल रही हैं। इसके बावजूद उनके नाम से याचिका दायर की गई, जो संदेह को पुख्ता करता है कि यह जानबूझकर की गई आपराधिक साजिश है। पुलिस के अनुसार, उमर अंसारी और उनके वकील लियाकत अली ने मिलकर कोर्ट को गुमराह करने और अवैध लाभ उठाने के इरादे से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। यह न सिर्फ धोखाधड़ी है बल्कि कोर्ट की गरिमा को भी चुनौती देने की कोशिश है।

NSIT
Nsmch

कानूनी धाराएं और कार्रवाई

इस पूरे मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सियासी मायने भी गहराए

मुख्तार अंसारी परिवार का नाम पहले से ही प्रदेश की सियासत और अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है। उमर की गिरफ्तारी से एक बार फिर गाजीपुर और आसपास के इलाकों में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी खुलासे हो सकते हैं।