LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

वन महोत्सव 2025: यूपी में 'एक पेड़ मां के नाम', आज लगेगा 37 करोड़ पौधों का रिकॉर्ड

वन महोत्सव 2025: यूपी में 'एक पेड़ मां के नाम', आज लगेगा 37

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वन महोत्सव-2025 को प्रदेशव्यापी जन आंदोलन का रूप देने का ऐलान किया है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 9 जुलाई को एक ही दिन में 37 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि पौधा लगाने के बाद उसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करें।

अयोध्या से सीएम योगी की शुरुआत, बनाएंगे फॉरेस्ट सिटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की शुरुआत अयोध्या से की। वे सुबह 9:30 बजे रामनगरी पहुंचे और सबसे पहले हनुमानगढ़ी तथा राम लला के दर्शन किए। इसके बाद दशरथ पथ के पास रामपुर हलवारा गांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत त्रिवेणी वन में पौधरोपण किया। यहां फॉरेस्ट सिटी के तहत पहले चरण में 14,000 पौधे रोपे जाएंगे। इसी क्षेत्र में बन रहे किष्किंधा वन में भी 10,000 पौधे लगाए जाएंगे, जिसका उद्घाटन भी सीएम योगी ने किया।

आजमगढ़ में भी चलेगा बड़ा पौधरोपण कार्यक्रम

अयोध्या के बाद सीएम योगी आजमगढ़ रवाना हुए। वहां सठियांव के केरमा गांव में उन्होंने 12 हजार पौधों के रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस आयोजन में आम जनता, स्कूली बच्चे, मंत्री, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री यहां गरीब परिवारों को सहजन के पौधे भी भेंट करेंगे।

प्रदेशभर में सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आजमगढ़ में पूरे कार्यक्रम स्थल को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। हजारों पुलिसकर्मी, इंस्पेक्टर, पीएसी और ट्रैफिक बल की तैनाती की गई है। पार्किंग और यातायात की अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।

NSIT
Nsmch

डिप्टी सीएम और राज्यपाल भी लेंगे हिस्सा

इस खास मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधे लगाएंगे। अन्य मंत्री भी अपने-अपने जिलों में इस अभियान में हिस्सा लेंगे।

पूरे प्रदेश में चलेगा पौधरोपण अभियान

सीएम योगी ने कुछ दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों से अपील की थी कि 9 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल कायम की जाए।

हर जिले में निगरानी, हर मंडल में अभियान

इस मेगा मिशन में प्रदेश के 26 विभागों की भागीदारी है और लगभग 25 करोड़ लोग शामिल हो रहे हैं। सभी 18 मंडलों में बड़े स्तर पर पौधरोपण हो रहा है। लखनऊ मंडल में सबसे ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। वन, वन्यजीव और पर्यावरण विभाग अकेले 14 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाएगा। हर जिले में नोडल अधिकारी पौधरोपण की निगरानी कर रहे हैं।

उम्मीद: नया कीर्तिमान रचेगा उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को मजबूत बनाने के लिए यूपी सरकार का यह अभियान देशभर के लिए एक मिसाल बन सकता है। यदि लक्ष्य पूरा होता है तो यह एक दिन में सबसे ज्यादा पौधरोपण का विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा।