LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

UP NEWS: लखनऊ के 8 इलाकों में नो-पार्किंग जोन घोषित, नियम तोड़ने पर सीधे उठेगी गाड़ी!

UP NEWS: लखनऊ के 8 इलाकों में नो-पार्किंग जोन घोषित, नियम तो

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के 8 अलग-अलग जोन में अब नो-पार्किंग ज़ोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।

16 क्रेन की तैनाती, वाहन होंगे जब्त

ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विभाग ने 16 क्रेन की व्यवस्था की है, जिनकी मदद से गलत जगह खड़े वाहनों को उठाकर संबंधित जोन के enforcement booth के पास बने डंपिंग यार्ड में ले जाया जाएगा। इससे सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को दूर किया जाएगा।

6 से 8 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान

ट्रैफिक विभाग ने बताया कि 6 अगस्त से 8 अगस्त तक चिन्हित क्षेत्रों में लोगों को इस नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान के ज़रिए लोगों को समझाया जाएगा कि किन जगहों पर गाड़ी खड़ी करना प्रतिबंधित है। इस दौरान कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

9 अगस्त से सख्ती शुरू

अधिकारियों का कहना है कि 8 अगस्त के बाद नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने पर वाहन जब्त किए जाएंगे और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। विभाग का उद्देश्य लखनऊ की यातायात व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाना है।

NSIT
Nsmch

जोन-1 (हजरतगंज/सहारागंज)

1- हजरतगंज चौराहा से राजभवन गेट नं.-2

2- हजरतगंज चौराहा से सिकन्दरबाग चौराहा

3- हजरतगंज चौराहा से बाल्मिकी तिराहा से सुभाष चौराहा तक

4- अल्का तिराहा से डनलप से सहारागंज एवं डनलप से सप्रू मार्ग से श्रीराम टावर तक

5- रॉयल होटल चौराहा से राणा प्रताप चौराहा

6- मेफेयर तिराहा से नावेल्टी लालबाग चौराहा

जोन-2 (चारबाग)

1- रविन्द्रालय से जीआरपी लाइन तक

2- चारबाग से कैसरबाग बस अड्डा तक

3- नजीराबाद चौकी से झण्डेवाला पार्क मौलवीगंज तक

4- अशोकलाट चौराहा से सुभाष चौराहा तक

जोन-3 (महानगर)

1- निशातगंज से बादशाहनगर तक

2- निशातगंज से आईटी चौराहा

3- आईटी चौराहा से हनुमान सेतु तिराहा तक

(कपूरथला/इंजीनियरिंग कालेज)

1- इंजीनियरिंग कालेज चौराहा से राम-राम बैंक चौराहा से कपूरथला से अल्कापुरी तक

2- फैजुल्लागंज से केशवनगर मोड़ तक

3- फैजुल्लागंज सब्जीमंडी से मडियांव ढाल तक

जोन-4 (मनोज पाण्डेय/वेव मॉल/पालिटेक्निक)

1- पॉलीटेक्निक चौराहा से लेखराज मार्केट तक

2- टेढ़ीपुलिया चौराहा से मामा चौराहा तक

3- टेढ़ीपुलिया से गुडम्बा तक

4- पॉलीटेक्निक से मुंशीपुलिया चौराहा तक

5- पॉलीटेक्निक चौराहा से सुषमा हास्पिटल तिराहा

6- पत्रकारपुरम से मनोज पाण्डेय चौराहा से हुसड़िया चौराहा तक

जोन-5 (बाराबिरवा/आलमबाग नहर)

1- आलमबाग टेढ़ीपुलिया से आलमबाग चौराहा तक

2- आलमबाग चौराहा से बाराबिरवा चौराहा तक

जोन-6 (मेडिकल कालेज/चौक)

1- चरक चौराहा से नक्खास तिराहा तक

2- मेडिकल कालेज चौराहा से शाहमीना तिराहा तक

3- लालमाधव हैदरगंज तिराहा से बालाजी मंदिर तक

4- कोनेश्वर तिराहा से बालागंज तिराहा तक

जोन-7 (बीबीडी/भूतनाथ)

1- कठौता से आईजीपी चौराहा तक

2- कठौता से चिनहट तिराहा तक

3- कठौता से हनीमैन चौराहा तक

4- हनीमैन चौराहा से हुसड़िया चौराहा तक

5- बीबीडी से तिवारीगंज तिराहा तक

जोन-8 (लूलू मॉल/आशियाना)

1- सुभानी खेड़ा से तेलीबाग से पीजीआई तक

2- सत्यसाई दाता मार्ग से प्लासियों मॉल से लूलू मॉल तक

प्रशासन की अपील

नगर निगम और यातायात विभाग ने लखनऊ वासियों से अपील की है कि वे चिन्हित नो-पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े न करें। ऐसा करने पर वाहन क्रेन से उठाकर डंपिंग यार्ड में खड़ा कर दिया जाएगा। विभाग ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुगम यातायात व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की है।