LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

UP NEWS: यूपी में प्रेमी संग फरार हुई 9 बच्चों की मां, महिला पर लगा पति के हत्या का आरोप, टैंक में मिला पति का शव

UP NEWS: यूपी में प्रेमी संग फरार हुई 9 बच्चों की मां, महिला

कासगंज : उत्तर प्रदेश के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की लाश पानी की टंकी में तैरती मिली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय रतीराम के रूप में हुई, जो बीते 18 जून की रात से लापता थे। वह अपनी पत्नी रीना और 9 बच्चों के साथ ससुराल में रहते थे और एक ईंट भट्ठे पर तांगा चलाने का काम करते थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

भाई की शिकायत पर हुआ खुलासा

रतीराम के भाई अरविंद ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर होगा। रविवार सुबह जब रतीराम का शव कोल्ड स्टोरेज के पीछे पानी के टैंक में मिला, तो मामला हत्या में बदल गया। अरविंद ने अपनी भाभी रीना और उसके प्रेमी हनीफ पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर रतीराम की जान ली और शव को पानी की टंकी में फेंक दिया।

पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी थी पत्नी

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृतक की पत्नी रीना पहले भी पांच बार हनीफ के साथ भाग चुकी थी। यह खुलासा रतीराम के बेटे 18 वर्षीय संजय ने पोस्टमार्टम हाउस पर मीडिया से बात करते हुए किया। संजय ने बताया कि उसके पिता हर बार मां को समाज और बच्चों के खातिर माफ कर घर वापस ले आते थे। लेकिन इस बार उन्होंने माफी नहीं दी, और शायद यही उनकी जान की कीमत बन गई।

बेटे की आपबीती: मां ने छीन लिया सबकुछ

संजय ने बताया कि उनके परिवार में नौ भाई-बहन हैं, जिनमें सबसे बड़ी बहन 25 साल की है और सबसे छोटा भाई सिर्फ 7 साल का। “हमने सब कुछ खो दिया,” संजय की आंखों में आंसू छलकते हैं। “मां ने वो किया जो कोई दुश्मन भी नहीं करता। सिर्फ एक आशिक के लिए हम सबको बेसहारा छोड़ गई।”

NSIT
Nsmch

फरार हैं आरोपित, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और रीना व हनीफ की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रामवकील ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

भरोसे का खून, मोहब्बत की मौत

यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं है, बल्कि विश्वास और रिश्तों की हत्या है। रतीराम ने हर बार अपनी पत्नी को माफ किया, लेकिन आखिरी बार उसे अपनी जान गंवाकर कीमत चुकानी पड़ी। अब 9 मासूम बच्चे बेसहारा हैं — और सवालों के घेरे में है वो प्यार, जो इंसान को इंसान नहीं रहने देता।