LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP weather: यूपी से गायब हुआ मानसून, गर्मी और उमस ने किया परेशान, जानें कब बरसेंगे बदरा?

UP weather: यूपी से गायब हुआ मानसून, गर्मी और उमस ने किया पर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन अब तक सिर्फ हल्की बारिश और बूंदाबांदी से ही मौसम ने स्वागत किया है। मंगलवार और बुधवार को कुछ इलाकों में फुहारें पड़ीं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन जमीन की प्यास अब भी नहीं बुझी है।


गुरुवार को लखनऊ का हाल

गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिली, लेकिन इससे उमस में कोई खास कमी नहीं आई। लोगों को चिपचिपी गर्मी और बेचैनी का सामना करना पड़ा।

Diarch GO


27 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 जून को लखनऊ में जोरदार बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन भर मौसम साफ बना रह सकता है और केवल दोपहर बाद या शाम को कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दौरान हवा में नमी 90 से 60 प्रतिशत तक बनी रह सकती है, जिससे उमस और बढ़ने की आशंका है।


यूपी के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। सहारनपुर, बरेली, बिजनौर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मथुरा, झांसी और मेरठ समेत 40 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

NSIT
Nsmch


शनिवार से हो सकती है अच्छी बारिश

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शनिवार से अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है और तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। राजधानी में भी लोगों की निगाहें अब शुक्रवार और शनिवार की ओर टिकी हैं, जब मानसून पूरे जोश में नजर आ सकता है।