LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

UP Politics: मायावती ने भतीजे को दे दी बहुत बड़ी जिम्मेदारी बना दिया राष्ट्रीय संयोजक, पार्टी में भी कई बदलाव

UP Politics: मायावती ने भतीजे को दे दी बहुत बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। मायावती ने आकाश को प्रमोट करते हुए उन्हें बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के बाद आता है। इस तरह आकाश अब बसपा के दूसरे नंबर के सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं। अभी तक वे राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे।

क्या होंगी आकाश आनंद की जिम्मेदारियां?

राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद आकाश आनंद की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। अब उन्हें सभी सेक्टर, केंद्रीय और राज्य कोऑर्डिनेटरों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्षों के काम की समीक्षा करनी होगी। आकाश सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बसपा को मज़बूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

Diarch GO

संगठन में बदलाव

बसपा ने गुरुवार को संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव किए। अब तक चार राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर थे, लेकिन इस संख्या को बढ़ाकर छह कर दिया गया है। इनमें रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक शामिल हैं। ये सभी आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

प्रदेश अध्यक्षों की नई नियुक्तियां

मायावती ने कई प्रदेशों में नए अध्यक्षों की घोषणा भी की है। उत्तर प्रदेश में विश्वनाथ पाल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश तंवर, मध्य प्रदेश में रमाकांत पिप्पल, छत्तीसगढ़ में श्याम टंडन और बिहार में शंकर महतो को यह जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील डोंगरे को बनाया गया है।

NSIT
Nsmch