LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

UP NEWS: लखनऊ में व्यापारी परिवार की सामूहिक आत्महत्या, रिश्तेदारों पर केस दर्ज, नए मोड़ से बदली जांच की दिशा

UP NEWS: लखनऊ में व्यापारी परिवार की सामूहिक आत्महत्या, रिश्

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता और बेटी ख्याति की सामूहिक आत्महत्या के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। अब इस मामले में शोभित के साढ़ू विवेक और साली मुदिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने शोभित को आत्महत्या के लिए उकसाया और संपत्ति हड़पने की कोशिश की।

शोभित के भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

मृतक शोभित रस्तोगी के बड़े भाई शरद रस्तोगी ने चौक थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर विवेक और मुदिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

साढ़ू ने लिए थे लाखों रुपये, लौटाने से किया इनकार

मामले की जांच में सामने आया है कि विवेक ने शोभित से लाखों रुपये उधार लिए थे, लेकिन जब शोभित ने पैसे लौटाने की बात की तो उन्हें बार-बार टालता रहा। आरोप है कि जब शोभित ने दबाव बनाया तो उसे अपमानित किया गया और धमकी भी दी गई। संपत्ति को लेकर भी दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था।

नेपालगंज से लौटने के बाद लिया गया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से कुछ दिन पहले शोभित अपने परिवार के साथ विवेक के घर नेपालगंज गया था। वहां पैसे और संपत्ति को लेकर बातचीत हुई, लेकिन उसे वहां से बेइज्जत करके लौटा दिया गया। उसी के कुछ दिन बाद शोभित ने पत्नी और बेटी के साथ मिलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

NSIT
Nsmch

सुसाइड नोट में मिली पारिवारिक तनाव और कर्ज की झलक

मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें आर्थिक तंगी, कर्ज और पारिवारिक तनाव का ज़िक्र किया गया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि विवेक और उसकी पत्नी मुदिता कई सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस, और गिरफ्तारियां संभव

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। शोभित के परिवार ने न्याय की मांग की है और उम्मीद जताई है कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। इस घटना ने लखनऊ के व्यापारिक समुदाय को भी झकझोर कर रख दिया है, जहां आर्थिक और पारिवारिक दबाव की वजह से एक पूरा परिवार खत्म हो गया।