LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छता में लखनऊ ने लगाई लंबी छलांग 44वें से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंचा, जानें कौन सा शहर पहले पायदान पर?

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छता में लखनऊ ने लगाई लंबी छलांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के नतीजों में राजधानी लखनऊ ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल लखनऊ 44वें स्थान पर था, और इस बार वह तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।


अहमदाबाद और भोपाल आगे, नोएडा 17वें स्थान पर

स्वच्छता सर्वेक्षण में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद ने पहला स्थान पाया है, जबकि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल दूसरे स्थान पर रही है। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर को इस सूची में 17वां स्थान मिला है। हालांकि लखनऊ की छलांग ने उत्तर प्रदेश को पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

Diarch GO


राष्ट्रपति देंगी सम्मान

इस उपलब्धि के चलते लखनऊ नगर निगम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। 17 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित करेंगी। इसी कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।


यूपी के लिए गर्व का क्षण

लखनऊ की इस शानदार सफलता ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम के प्रयास, आम जनता की भागीदारी और शासन की योजनाओं का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर नजर आने लगा है।

NSIT
Nsmch