LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

UP NEWS: लखनऊ को केजीएमयू से बड़ी सौगात, 700 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास

UP NEWS: लखनऊ को केजीएमयू से बड़ी सौगात, 700 करोड़ से ज्यादा

लखनऊ: लखनऊ के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) को कई नई सौगातें देने जा रहे हैं। इनमें लॉरी कार्डियोलॉजी के नए भवन से लेकर ऑर्थोपेडिक सुपरस्पेशियलिटी सेंटर और ट्रॉमा टू यूनिट तक शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

लॉरी कार्डियोलॉजी के नए भवन से दिल के मरीजों को बड़ी राहत

दिल के मरीजों के लिए खास खुशखबरी है। लॉरी कार्डियोलॉजी का नया दस मंजिला भवन बनकर तैयार हो रहा है, जिससे अब पहले से कहीं ज्यादा मरीजों को इलाज मिल सकेगा। अभी मौजूदा भवन में सिर्फ 84 बेड हैं, लेकिन नए भवन में करीब 96 अतिरिक्त बेड जोड़े जाएंगे। खास बात यह है कि इस नई इमारत में दो कैथ लैब होंगी और छह मंजिलों पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। नीचे की चार मंजिलों में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा दी जा रही है।

हड्डी के मरीजों के लिए एक ही छत के नीचे पूरी सुविधा

KGMU में 8 मंजिला सेंटर फॉर ऑर्थोपेडिक्स एंड सुपर स्पेशियलिटी भी बनाया जा रहा है। इस सेंटर में हड्डी से जुड़ी हर तरह की जांच, इलाज और भर्ती की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। इस पर लगभग 86 करोड़ रुपये की लागत आएगी और कुल 340 बेड की व्यवस्था होगी, जिसमें 24 प्राइवेट रूम और 24 आईसीयू बेड शामिल हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया भवन

इस नए ऑर्थोपेडिक सेंटर में 8 ऑपरेशन थिएटर और 8 ओपीडी रूम होंगे। साथ ही, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स और स्पोर्ट्स मेडिसिन जैसे विभाग भी होंगे। यहां बोन बैंक के लिए भी जगह तय कर दी गई है। इसके अलावा रेडियोडायग्नोसिस और पैथोलॉजी सेंटर भी होगा। सिटी स्कैन और एक्स-रे मशीनें पहले ही लग चुकी हैं।

NSIT
Nsmch

296 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रॉमा टू सेंटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ KGMU के दूसरे ट्रॉमा सेंटर ‘ट्रॉमा-2’ की भी नींव रखेंगे। करीब 296 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में 500 बेड की सुविधा होगी। इमरजेंसी के मरीजों का इलाज पुराने ट्रॉमा सेंटर में किया जाएगा, जबकि नया सेंटर अतिरिक्त दबाव को कम करेगा। साथ ही, यहां पेसेन्ट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा।

राजधानी को मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का नया मुकाम

इन सभी परियोजनाओं के शिलान्यास से न सिर्फ KGMU की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि लखनऊ के साथ-साथ पूरे प्रदेश के मरीजों को इलाज में बेहतर सुविधा और राहत मिलेगी। आने वाले समय में KGMU उत्तर भारत का एक बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हब बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।