LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

UP NEWS: बुरे फंस गए लालू के लाल तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के इस जिले में तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला?

UP NEWS: बुरे फंस गए लालू के लाल तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज किया गया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत

शाहजहांपुर भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी तहरीर में कहा कि RJD के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल से शुक्रवार सुबह 6:58 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक अमर्यादित और आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। शिकायत में कहा गया कि इस पोस्ट से आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

किस धारा में मामला दर्ज?

शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि तेजस्वी यादव के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 353(2) और 197(1)(a) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कानून हाल ही में भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह लाया गया है और इसके तहत अब पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

महाराष्ट्र में भी शिकायत दर्ज

तेजस्वी यादव के खिलाफ केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र में भी शिकायत दर्ज की गई है। गढ़चिरौली जिले में एक भाजपा विधायक ने भी तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर केस दर्ज कराया है। इन मामलों में भी पुलिस जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मूल रूप से यह विवाद RJD के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किए गए एक पोस्ट को लेकर है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मामला पुलिस तक पहुंच गया।