LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दारोगा की ‘डर्टी डिमांड’ पूरी करने से किया इनकार, वर्दी की सनक में कर दिया ऐसा काम, पहुंच गया जेल

ब्यूटी पार्लर संचालिका के सामने डर्टी डिमांड ऱखनेवाले दारोगा की मुश्किलें बढ़ गई है। न सिर्फ उसे निलंबित कर दिया गया है, बल्कि अब गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दारोगा की ‘डर्टी  डिमांड’ पूरी करन

Meerut - यूपी का मेरठ हाल  के महीनों में बेहद चर्चा में  रहा है। इस बार मामला एक दारोगा से जुड़ा है। जो एक ब्यूटी पार्लर संचालिका  पर  फिदा था। वर्दी  की  हनक में उसने संचालिका के सामने अपनी मुराद पूरी करने का प्रस्ताव  रखा। लेकिन संचालिका ने  उनकी मांग को मानने से इनकार  कर दिया। जिससे नाराज दारोगा ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी और उसके बेटे की मोटरसाइकिल में आग लगा दी। उधर, इस मामले मामले में पुलिस ने सोमवार को दारोगा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि ब्यूटी पार्लर संचालिका आयशा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि पुलिस लाइन में तैनात दारोगा स्नेह प्रकाश आजाद उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इनकार करने पर 29 नंवबर को आजाद अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और वहां खड़ी उसकी स्कूटी और बेटे की मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

Diarch GO

जांच के बाद दारोगा और साथी  को   किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर दारोगा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) आयुष विक्रम सिंह ने सोमवार रात को बताया कि महिला द्वारा लगाये गये आरोप सही पाए जाने के बाद दारोगा स्नेह प्रकाश आजाद और उसके साथी आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आजाद को पहले ही किसी मामले में निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि महिला व दारोगा के बीच पुरानी मित्रता है और घटना वाली रात दोनों पक्षों में कहासुनी की जानकारी मिली है जबकि शारीरिक संबंध बनाने के दबाव संबंधी आरोपों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। 

NSIT
Nsmch

वहीं, महिला का कहना है कि वह पहले भी दारोगा के खिलाफ शिकायत कर चुकी है, जिसके बाद उसका तबादला बागपत कर दिया गया था। वहीं, इस मामले में एसपी सूरज राय ने बताया कि कुछ दिन पहले ट्रांसफर होकर दरोगा स्नेहप्रकाश आजाद बागपत आए थे और लाइन में तैनाती थी। मुकदमे के आधार पर इनका सस्पेंशन किया जाएगा।