LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

UP NEWS: लखनऊ में युवक ने खाने का लालच देकर डॉगी से किया दुष्कर्म, वायरल वीडियो देख भड़क उठे लौग!

UP NEWS: लखनऊ में युवक ने खाने का लालच देकर डॉगी से किया दुष

लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर के पत्रकारपुरम इलाके में एक स्ट्रीट डॉग के साथ कुकर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसरा द हेल्पिंग हैंड्स एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खाने का लालच देकर की गई घिनौनी हरकत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान विनयखंड निवासी सोनू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना 7 अगस्त की रात की है। वायरल वीडियो में दिखा कि सोनू ने सड़क पर घूम रहे कुत्ते को खाने का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।

लोगों के विरोध पर मौके से भागा आरोपी

स्थानीय लोगों ने यह घिनौना कृत्य देखा तो आरोपी का विरोध किया, जिसके बाद वह वहां से भाग गया। एनजीओ ने कुत्ते को चिकित्सकीय जांच के लिए पशु चिकित्सकों के पास भेजा और रिपोर्ट के आधार पर गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

गोमतीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की अपील

यह घटना न सिर्फ पशु अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और कानून के पालन की जरूरत को भी उजागर करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पशु क्रूरता या किसी भी अनैतिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या एनजीओ को दें, ताकि ऐसे अपराधों को समय रहते रोका जा सके।