LATEST NEWS

  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय
  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना

  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की उठाई मांग
  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

Love affair - बहूओं के गहने और नगदी लेकर 35 साल के प्रेमी संग फरार हुई चार पोते-पोतियों की दादी, बेटा बोला पत्नी की डिलिवरी के लिए रखे थे पैसे

Love affair - चार पोते पोतियों की दादी बन चुकी महिला पर प्रेम का रंग चढ़ गया और आधे उम्र के आशिक के लिए बहूओं का गहना और नगदी लेकर फरार हो गई।

Love affair - बहूओं के गहने और नगदी  लेकर 35 साल के प्रेमी स

jhansi - अक्सर ऐसी खबरें सामने आती  है कि घर की बहूएं ससुराल के गहने लेकर प्रेमी के साथ भाग जाती   है। लेकिन यहां मामला जरा उल्टा है। यहां दो पोतों की दादी मां अपनी बहूओं के गहने और रूपए लेकर प्रेमी के साथ  घर से फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

पूरा मामला यूपी के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी से जुड़ा है। दो बेटों की मां और दो छोटे-छोटे पोतों की दादी 40 वर्षीय सुखवती अपने 35 वर्षीय प्रेमी अमर सिंह के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। फरार होने से पहले सुखवती ने बहुओं के गहने और करीब 40 हजार रुपये नकदी भी साथ ले ली, जो बहू की डिलीवरी के लिए रखे गए थे।

घर में दो बेटे-बहू और चार पोते पोतियां

ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले कामता प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी सुखवती के साथ जीवन कट रहा था. दो बेटे, उनकी पत्नियां और चार पोते-पोतियां घर में खुशी से रहते थे। लेकिन ढाई साल पहले भिंड जिले के ईंट भट्ठे पर मजदूरी के दौरान सुखवती की मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव निवासी अमर सिंह प्रजापति से हुई।

 दोनों की छिपकर मुलाकातें शुरू हो गईं. जिसकी जानकारी होते ही कामता ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन सुखवती नहीं मानी। हाल ही में जब कामता अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गए थे, तभी सुखवती ने मौका पाकर घर से बहुओं के गहने, नकदी और अन्य सामान उठा लिया. अमर सिंह के साथ मिलकर वह फरार हो गई।

NSIT
Nsmch

जिसके बाद पीड़ित पति कामता प्रसाद ने बेटे-बहू, पोते-पोतियों के साथ मऊरानीपुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पति बोला- कभी सपने में भी नहीं सोचा था

कामता प्रसाद ने थाने में रोते हुए बताया, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठाएगी। हमारे पोते-पोतियां रो-रोकर बेचैन हैं। बहुओं के गहने तो उनका श्रृंगार थे, और वह 40 हजार रुपये उनकी डिलीवरी के लिए जमा किए गए थे. अब हम क्या करेंगे?” 

परिवार के साथ थाने पहुंचे बेटे और बहुओं ने भी सुखवती पर विश्वासघात का आरोप लगाया। बेटे ने कहा, “मां की यह हरकत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। हम मजदूरी करके गुजारा करते हैं, अब यह सदमा कैसे सहें?”

मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कामता प्रसाद की तहरीर पर आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुखवती को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस टीमें भिंड, मुरैना और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं. अमर सिंह के बिहुनी गांव में भी सर्वे चल रहा है। प्रभारी ने कहा, “मामला संवेदनशील है, जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा. परिवार को न्याय मिलेगा।