LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Triple Suicide: कपड़ा व्यापारी ने पत्नी और बेटी के साथ खाया जहर, ट्रिपल सुसाइड से इलाके में हड़कंप

Triple Suicide: कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस को शवों के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जहर खाकर खुदकुशी
ट्रिपल सुसाइड से हड़कंप - फोटो : social media

Triple Suicide: कपड़े व्यापारी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ जगह खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। घटना सोमवार सुबह को सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। 

ट्रिपल सुसाइड से हड़कंप 

जानकारी अनुसार शहर के चौक क्षेत्र के अशरफाबाद स्थित एक फ्लैट में एक ही परिवार के पति, पत्नी और उनकी बेटी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय बेटी ख्याती रस्तोगी के रूप में हुई है। शोभित राजाजीपुरम इलाके में कपड़ों के बड़े व्यापारी बताए जा रहे हैं।

Diarch GO

सुसाइड नोट भी मिला

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, हालांकि उसमें लिखी बातें फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं। घटना की सूचना पर डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके और साक्ष्य जुटाए जा सकें।

जांच में जुटी पुलिस 

डीसीपी ने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

NSIT
Nsmch