LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP weather: यूपी के कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, बुंदेलखंड हुआ सराबोर पूर्वांचल तरस रहा, जानें अपने जिले का हाल!

UP weather: यूपी के कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, बुंदेलख

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय हो चुका है। खासकर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। बुंदेलखंड में अब तक सामान्य से 70 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।


लखनऊ में अब तक सिर्फ 33.6% बारिश

राजधानी लखनऊ में मानसून अभी भी पूरी तरह से मेहरबान नहीं हुआ है। इस साल लखनऊ में अब तक सामान्य के मुकाबले केवल 33.6 प्रतिशत बारिश हुई है। उमस भरे मौसम से राहत के लिए शहरवासी अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।

Diarch GO


पूर्वांचल को अब भी बारिश का इंतजार

प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी पूर्वांचल में अब तक सबसे कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वांचल में सामान्य के मुकाबले केवल 71.6 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में वहां के किसानों और आम लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।


प्रदेश में औसतन सामान्य से कम बारिश

हालांकि पूरे यूपी में मॉनसून दस्तक दे चुका है, लेकिन अब तक औसतन सामान्य से कम ही बारिश दर्ज की गई है। इस साल प्रदेश में मॉनसून सीजन के दौरान अब तक 152.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य की तुलना में करीब 106.8 प्रतिशत है। पिछले साल इसी समय तक यह आंकड़ा 118 प्रतिशत तक पहुंच चुका था।

NSIT
Nsmch


मौसम वैज्ञानिकों की क्या राय है

मौसम विज्ञानी डॉ. एके सिंह के अनुसार, इस समय मध्य भारत, खासकर मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। इसका असर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों पर दिख रहा है। लखनऊ और पूर्वांचल में बारिश की कमी स्थानीय हवा के दबाव और अन्य मौसमी कारणों की वजह से हो रही है। फिलहाल लखनऊ में लगातार बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है।