LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: रक्षाबंधन पर यूपी के इन 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 12 अगस्त से फिर तेज होंगे बादल

 UP weather: रक्षाबंधन पर यूपी के इन 30 जिलों में भारी बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लखनऊ, सीतापुर समेत कई जिलों में बारिश रुक-रूक कर बारिश हुई है जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया है। कई नदियां भी अपने उफान है। रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को भी प्रदेश में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। लखीमपुर खीरी, आगरा, मथुरा, बरेली, महोबा और ललितपुर समेत 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।


आज ऐसा रहेगा मौसम

9 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश और बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भारी बारिश होने की संभावना है।

Diarch GO


इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड और बांदा में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। मथुरा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।


12 अगस्त से फिर तेज होंगे बादल

इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 8 अगस्त के बाद 2-3 दिन वर्षा की तीव्रता में हल्की कमी आएगी। हालांकि, 12 अगस्त से एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में न निकलें।

NSIT
Nsmch


कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश

शुक्रवार को कर्नलगंज (गोंडा) में 211 मिमी, अयोध्या में 165.4 मिमी, कैसरगंज (बहराइच) में 160 मिमी, लंभुआ (सुल्तानपुर) में 158 मिमी, रामसनेही घाट (बाराबंकी) में 141 मिमी और जौनपुर में 138.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जलालपुर (अम्बेडकर नगर) में 115.4 मिमी, गोंडा में 113.6 मिमी, रामनगर (बाराबंकी) में 110 मिमी, करछना (प्रयागराज) में 88 मिमी और सुल्तानपुर में 83.2 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।