LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

फेरों से पहले दूल्हे की मौत, मांग में सिंदूर डालने से पहले उजड़ गया दुल्हन का सुहाग

सामूहिक विवाह समारोह में अपनी दुल्हन को ब्याहने जा रहे 19 साल के दूल्हे की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। घने कोहरे के कारण दूल्हे का ई-रिक्शा एक ट्रैक्टर से टकरा गया और लोहे का एंगल उसके सीने में घुस गया।

फेरों से पहले दूल्हे की मौत, मांग में सिंदूर डालने से पहले

N4N desk - यूपी के सीतापुर में गुरुवार की सुबह खुशियां मातम में बदल गईं। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में शादी के लिए जा रहे दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्शा का लोहे का एंगल टूटकर दूल्हे के सीने के आर-पार हो गया। इस दुर्घटना में दूल्हे के पिता समेत चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

कोहरे ने छीन ली खुशियां 

घटना इमलिया सुल्तानपुर के विशुनपुर इलाके की है। टीकर बहादुरगंज निवासी शिवकुमार के 19 वर्षीय बेटे अंकित कुमार की शादी रामकोट के अंगदपुर निवासी पूजा से तय हुई थी। गुरुवार को परसेंडी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में उनकी शादी होनी थी। सुबह करीब 9 बजे अंकित अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर बारात लेकर निकला था।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा ई-रिक्शा 

रास्ते में घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम थी। विशुनपुर के पास ई-रिक्शा चालक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख नहीं पाया और रिक्शा सीधे उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा का एंगल टूट गया और आगे की सीट पर बैठे दूल्हे अंकित के सीने में घुस गया। वहीं, उसके पिता शिवकुमार और ड्राइवर उछलकर सड़क पर जा गिरे।

अस्पताल में तोड़ा दम, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल 

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही शादी के मंडप में कोहराम मच गया। जिस घर में शहनाई बजनी थी, वहां चीत्कार गूंज उठी। दुल्हन पूजा और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

NSIT
Nsmch