LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP Flood News: सिद्धार्थनगर में बाढ़ ने मचाया हाहाकार टापू में तब्दील हुआ बड़हरा गांव , ग्रामीणों को मदद का इंतजार

UP Flood News: सिद्धार्थनगर में बाढ़ ने मचाया हाहाकार टापू म

डुमरियागंज। लगातार हो रही वर्षा और पड़ोसी देश नेपाल से छोड़े गए पानी ने क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। नगर पंचायत डुमरियागंज से सटे ग्राम पंचायत रमवापुर उर्फ नेबुआ के राजस्व गांव बड़हरा का मुख्य संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है। गांव अब टापू में तब्दील हो चुका है और बाढ़ का पानी नगर की ओर बढ़ रहा है। बड़हरा और राप्ती नदी के बीच कोई बांध न होने से चारों ओर पानी फैल गया है। गांव से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए। पानी के कारण खाद्यान्न संकट भी गहराने लगा है।


ग्रामीण सहदेव, भोला, प्रकाश और उमेश ने बताया कि गांव के 80 फीसदी लोग मजदूरी करते हैं और शाम को घर लौटते समय नाव की सुविधा न होने से लोग पानी में उतरकर आने को मजबूर हैं।

Diarch GO


ग्राम प्रधान शिवपूजन ने बताया कि प्रशासन ने अब तक एक भी नाव उपलब्ध नहीं कराई है। लोग निजी नाविकों की नाव से गांव के बाहर आ-जा रहे हैं। राहत सामग्री भी अब तक नहीं पहुंची है और न ही कोई जनप्रतिनिधि स्थिति का जायजा लेने आया है।


एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि गांव में हालात की जांच के लिए टीम के साथ स्वयं गया था। ग्रामीणों को हर संभव सहायता दी जाएगी। फिलहाल, बड़हरा के लोग चारों ओर पानी से घिरे हैं और सुरक्षित आवागमन व राहत सामग्री की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch